-
Mulayam Singh Yadav Family: मुलायम सिंह यादव का परिवार सालों से यूपी में राजनीति का केंद्र रहा है। पिछले करीब 4 दशकों से मुलायम सक्रिय राजनीति कर रहे हैं। उनके परिवार के कई सदस्य राजनीति में बड़े पदों पर रहे हैं। बेटे अखिलेश (Akhilesh Yadav) 5 सालों तक प्रदेश के सीएम रहे। बात मुलायम परिवार के निजी जीवन की करें तो कई सदस्यों ने जाति के बाहर जाकर शादी रचाई है। आइए देखें किन-किन के नाम हैं इसमें शामिल:
-
मुलायम सिंह यादव ने साधना गुप्ता से दूसरा ब्याह रचाया है। साधना गुप्ता जाति से वैश्य हैं।
-
साधना गुप्ता के बेटे और मुलायम के सौतेले बेटे प्रतीक यादव ने अपर्णा सिंह से शादी की है। अपर्णा राजपूत बिरादरी की हैं।
-
मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल भी राजपूत हैं। मुलायम पहले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे लेकिन बाद में वह मान गए थे।
-
मुलायम सिंह यादव के भतीजे आदित्य शिवपाल सिंह यादव के बेटे हैं। आदित्य की शादी साल 2016 में राजलक्ष्मी सिंह के साथ हुई थी।
-
राजलक्ष्मी सिंह भी राजपूत परिवार से संबंध रखती हैं।
-
फोटोज- सोशल मीडिया
